
नई दिल्ली :- आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह काफी समय से एनडीए से नाराज़ चल रहे थे। जिसके बाद संसद के शीतकालीन सत्र से पहले उनकी केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने की खबर आ रही है। लेकिन अभी उन्होंने एनडीए से गठबंधन तोड़ने की कोई भी घोषणा नहीं की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशवाहा एनडीए से गठबंधन तोड़ने की भी घोषणा कर सकते हैं।
Sources: RLSP Chief Upendra Kushwaha resigns as Union Minister pic.twitter.com/1wKs7AXI3H
— ANI (@ANI) December 10, 2018
कुशवाहा लगातार जेडीयू के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। वहीं, मोतिहारी में आरएलएसपी पार्टी की सभा में केंद्र के भाजपा नेता के साथ-साथ राज्य के नेताओं पर जमकर हमला बोला। कुशवाहा की पार्टी के दूसरे सांसदों और विधायकों के रुख अलग-अलग हैं। आरएलएसपी के दूसरे सांसद अरुण कुमार ने भाजपा को समर्थन जारी रखने की बात की है। जहानाबाद से सांसद अरुण कुमार ने कहा है कि उन्होंने उपेन्द्र कुशवाहा से काफी वक्त पहले ही अपने रास्ते अलग कर लिए थे। लेकिन लोकसभा में वो भाजपा को अपना समर्थन जारी रखेंगे।